शरीर के वो पांच अंग, जिनके बिना आप जिंदा रह सकते हैं, जानिए ये रोचक बातें

आज हम आपको कुछ रोचक बातें बताने जा रहे हैं। आपको हम शरीर के उन पांच अंगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बिना भी आप जिंदा रह सकते हैं।

New Delhi, Feb 07: हर इंसान के लिए अपने शरीर के अंग बेहद प्यारे होते हैं। लेकिन कुछ रोचक बातें ऐसी हैं, जिनके बारे में आपका जानना भी जरूरी है। हमारे शरीर में कुछ अंग ऐसे भी हैं, हम जिनके बगैर जी सकते हैं। जी हां तमाम हेल्थ एक्सपर्ट्स और डॉर्टर्स ये बातें बताते हैं। आइए आपको बताते हैं कि आखिर शरीर के वो कौन से 5 अंग हैं, जिनके बिना भी आप जिंदा रह सकते हैं।

डॉक्टर्स ने बताई खास बातें
दरअसल हमारी शरीर में कई तरह के अंग होते हैं। हर अंग का अपना अलग अलग काम होता है। लेकिन डॉक्टर्स बताते हैं कि हमारे शरीर में कई ऐसे पार्ट्स हैं जिन्हें अगर शरीर से अलग भी कर दिया जाए तो भी इंसान जिंदा रह सकता है। एक बड़ी वेबसाइट दैनिक भास्कर ने बॉम्बे हॉस्पिटल के जनरल फिजिशियन डॉ. मनीष जैन के हवाले से ये खबर बताई है।

एक फेफड़े के बिना भी जिंदा रह सकते हैं
जी हां डॉक्टर्स का कहना है कि इंसान थोड़ी बहुत तकलीफों के साथ एक फेफड़े के बिना भी जिंदा रह सकता है। इंसान के शरीर में दो फेफड़े यानी लंग्स होते हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि कई बार खराब होने पर एक फेफड़े को निकाल लिया जाता है और इसके बिना भी कुछ परहेज के चलते इंसान जिंदा रह सकता है। इसके अलावा भी कुछ और अंग हैं।

टॉन्सिंल्स के बिना जिंदा रह सकते हैं
टॉन्सिल्स आपके गले में मौजूद होती है। कई बार कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें मुंह का इनफेक्शन हो जाता है या फिर मुंह में ही कोई गंभीर बीमारी हो जाती है। डॉक्टर्स का कहना है कि इनफेक्शन के वक्त टॉन्सिल्स को निकाल लिया जाता है और इसका इंसान की जिंदगी पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ता। इसलिए आप इसके बिना भी जिंदा रह सकते हैं।

ओवरी के बिना जिंदा रह सकते हैं
डॉक्टर्स ने एक और खास बात बताई है। आप ओवरी के बिना भी जिंदा रह सकते हैं। जी हां डॉक्टर्स का कहना है कि कई बार ऑपरेशन के दौरान ऐसी स्थिति बन जाती है कि मरीज की ओवरी निकालनी पड़ती है। डॉक्टर्स का कहना है कि कुछ दिन तकलीफ के बाद इंसान नॉर्मल लाइफ में वापस लौट जाता है। इसलिए इस अंग के बिना भी आसानी से जी सकते हैं।

इयरलोब्स के बिना जिंदा रह सकते हैं
डॉक्टर्स का कहना है कि आप इयरलोब्स के बिना भी जिंदा रह सकते हैं। इसके पीछे डॉक्टर्स ने एक खास बात बताई है। उनका कहना है कि इयरलोब्स की शरीर को कोई भी जरूरत नहीं होती है। इसके पीछे तथ्य क्या है ये तो बाद में पता चलेगा, लेकिन फिलहाल डॉक्टर्स का कहना है कि आम इंसान इयरलोब्स के बिना भी आसानी से जिंदा रह सकता है।

पिट्यूटरी ग्लैंड के बिना जी सकते हैं
इसके अलावा एक और अंग है। डॉक्टर्स का कहना है कि पिट्यूटरी ग्लैंड के बिना भी इंसान जिंदा रह सकता है। डॉक्टर्स का कहना है कि कई बार ऐसी स्थिति बन जाती है कि पिट्यूटरी ग्लैंड में इनफएक्शन हो जाता है। इस वजह से इसे निकलना पड़ जाता है और खास बात ये है कि इसके बिना भी इंसान काफी अच्छी तरह से अपनी जिंदगी जी सकता है। ये रोचक बातें लोगों तक जरूर पहुंचाएं।