आज हम आपको कुछ तस्वीरें दिखा रहे हैं। इन महिलाओं ने लैक्मे फैशन वीक में साबित किया है कि फैशन कभी भी भी फिगर का मोहताज नहीं हो सकता। देखिए तस्वीरें
New Delhi, Feb 07: बार बार ये कहा जाता है कि फिल्म इंडस्ट्री या फिर फैशन इंडस्ट्री में या फिर फिल्म इंडस्ट्री में फिगर बहुत ज्यादा मायने रखता है। इसे कई बार मुख्य शर्त मान लिया जाता है। लेकिन lakme fashion week के दौरान इन सभी मिथ्याओं को दरकिनार किया गया, जो कि एक बेहतरीन पहल कही जा सकती है। रैंप पर जो हुआ वो एक असाधारण सा काम है।
बॉडी शेप के लिए आत्मविश्वास जरूरी
खास तौर पर फैशन इंडस्ट्री में सफलता के झंडे गाड़ने के लिए स्लिम बॉडी का होना जरूरी माना जाता है। जब दुनिया में जीरो बॉडी शेप का दौर चला है, ऐसे वक्त में हिंदुस्तान की इंडस्ट्री में कुछ अलग हुआ है। lakme fashion week के दौरान प्लस साइज मॉडल्स को रैंप वॉक कराया गया। इस काम की पूरे देश में तारीफ की जा रही है।
इन बातों का ध्यान रखिए
खास बात ये है कि महिलाएं इस इवेंट को बेहतरीन बता रही हैं। आप तस्वीर में देख सकते हैं कि प्लस साइज मॉडल्स को रैंप पर उतारा गया। कई लोगों का तो यहां तक कहना है कि फैशन के नए गारमेंट्स और प्रयोग इन प्लस साइज मॉडल्स पर खूब भा रहे हैं। प्लस साइज मॉडल्स ने रैंप पर वॉक कर सभी का दिल जीत लिया। चलिए इसकी कुछ और खास बातें जानिए।
प्लस साइज मॉडल्स रैप पर
lakme fashion week में प्लस साइज मॉडल्स ने रैंप पर चलकर इस स्टीरियोटाइप को ठोकर मारी है, जिसमें कहा जाता है कि जीरो साइज मॉडल्स को ही रैंप पर चलने का अधिकार है। lakme fashion week पर जब ये मॉडल्स रैंप पर उतरीं तो देखने वाले देखते रह गए। जी हां इस बार मौका था lakme fashion week के स्प्रिंग समर 2018 शो का।
रैप पर 19 से 80 साल की महिलाएं
खास बात ये है कि lakme fashion week के इस शो में 19 साल से लेकर 80 साल तक की प्लस साइज मॉडल्स ने एक साथ रैप वॉक किया। पुरानी धारणाओं को दरकिनार कर सभी के चेहरे पर नया आत्मविश्वास दिख रहा था। एक बात ये भी है कि आप में आत्मविश्वास होना चाहिए। आत्मविश्वास ही आपमें हर ड्रेस को खूबसूरत बना देता है।
35 पार करके खुद को बूढ़ा ना समझें
अगर आप भी उन महिलाओं में से हैं जिन्हें 35 पार करते ही लगता है कि उनकी उम्र हो चली है, तो आप गलत सोच रही हैं। आपकी उम्र तो हर साल बढ़ेगी लेकिन उसके साथ अपने फैशन सेंस को कम करने की चाहत कभी ना रखें। ये बात भी सच है कि आपको अपना नजरिया बदलने की देर है। ये मान लीजिए कि दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला आप ही हैं।
आप बेहद खूबसूरत हैं
गौर से देखेंगे तो दुनिया आपको बेहद खूबसूरत नज़र आएगी। इस खूबसूरत दुनिया में आप खूबसूरत इंसान हैं। आजकल लड़कियां अपने बॉडीशेप और फिगर को लेकर बेहद चिंतित रहती हैं। वो डाइटिंग और जिम ना जाने क्या क्या करती हैं। लेकिन इस बीच आपका ये जानना भी बेहद जरूरी है कि इन महिलाओं से सीखना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।